थाना : पाटन, जिला दुर्ग - जनप्रतिनिधियों की त्वरित सूझबूझ से युवक की जान बचाई गई। फांसी के फंदे से नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मानव जीवन की रक्षा हेतु सराहनीय कार्य करने वालों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया उत्साहवर्धन।
दिनांक 11.04.2026 को थाना पाटन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, ग्राम खोरपा निवासी रवि ठाकुर, उम्र 30 वर्ष द्वारा सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़ियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर रस्सी काटी गई एवं तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।
उक्त सराहनीय कार्य के लिए योगेश निक्की भाले, श्रीमती निशा सोनी, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, चंद्र प्रकाश देवांगन को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मानसिक तनाव या समस्या की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं तथा अपने परिजनों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। समय पर सहायता मिलने से जीवन की रक्षा संभव है।

Journalist खबरीलाल