नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध रायपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी। 12अप्रैल की रात्रि में फंसे 165 नशेड़ी वाहन चालक। ड्रंक एंड ड्राइव कार्यवाही का उद्देश सड़क दुर्घटना में कमी लाना ,जान माल की रक्षा करना है।
रायपुर शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विकास कुमार पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है और वाहन ड्राइवर अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे के जीवन के लिए भी खतरा पैदा करता है lइसी क्रम में एम व्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी से आज तक 2300 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है, जिनमें न्यायालय द्वारा प्रत्येक मामले में न्यूनतम ₹10000/- का जुर्माना किया गया है ।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल 2026 की रात्रि में डीसीपी श्री विकास कुमार के नेतृत्व में शहर के 9 स्थानों पर यातायात थाना प्रभारी एवं यातायात पुलिस स्टॉफ के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 165 वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
लोगों में भ्रांति है कि पुलिस कोई टारगेट पूरा करने अभियान चलाती है, जबकि यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है, अतः इस पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।रायपुर पुलिस गणमान्य नागरिकों से आग्रह करती है कि रात्रि में शराबी वाहन चालक को छोड़ने के लिए कॉल कर शर्मिंदा ना करें।
आम नागरिकों से अपील - यातायात पुलिस रायपुर सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें ।

Journalist खबरीलाल