Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी - 2.0 अंतर्गत लाभान्वित विनोद गजभिये और उनके परिवार का पूर्वपेक्षा बेहतर हुआ जीवन:

post

रायपुर - प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी -2-0 अंतर्गत बीएलसी ( लाभार्थी आधारित निर्माण) घटक के अंतर्गत अशोक नगर गुढ़ियारी में प्राप्त पक्के मकान के लाभार्थी विनोद गजभिये बताते हैं कि पहले उनकी स्थिति अत्यंत साधारण थी. परिवार में वे अकेले कमाने वाले थे और तीन बच्चों के साथ जीवन चलाना बड़ी चुनौती था। खासकर बारिश के तीन महीने तो उनके लिए सबसे ज़्यादा कष्टदायक रहा करते थे. कच्चे घर में रहना, पानी का टपकना और हर समय डर बना रहना—सब कुछ बहुत कठिन सा लगता था.

विनोद गजभिये आगे कहते हैं - “लेकिन भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी केन्द्र सरकार की वजह से आज हमारा पक्का घर बन पाया। अब हमारे पास अपनी छत है।”

विनोद गजभिये की बहू बताती हैं कि जब अपना घर पक्का बनता है, तो सिर्फ दीवारें नहीं बनतीं, बल्कि मन को भी सुकून मिलता है। “अब हमें लगता है कि समाज में हमारी अहमियत बढ़ी है। लोग हमें अलग नजर से देखते हैँ ।” वहीं विनोद गजभिये की बेटी अपनी खुशी साझा करते हुए कहती हैँ ,“अब जब मैं नौकरी पर जाती हूँ, तो अपने दोस्तों को घर आने के लिए बुला पाती हूँ। पहले मुझे झिझक होती थी, लेकिन अब गर्व महसूस होता है।” विनोद गजभिये केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन और रायपुर नगर पालिक निगम का लोकहितकारी योजनाओं के लिए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव और  रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि आज उनके बच्चों को छात्रवृत्ति मिल रही है। महतारी वंदन योजना, अमृत मिशन, एलईडी बल्ब, और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं से उनके परिवार का जीवन पहले से कहीं बेहतर हुआ है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner