Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : राघव चड्ढा के भाजपा में आने का प्रियंका चोपड़ा कनेक्शन, नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा:

post

पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने राघव चड्ढा को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि राघव चड्ढा पर ईडी की रेड पड़ सकती थी और बचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने गारंटी ली थी। उनके कहने पर ही राघव चड्ढा भाजपा में गए हैं ताकि ईडी के ऐक्शन से बचा जा सके। एक पॉडकास्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने यह दावा किया है। राघव चड्ढा के AAP छोड़ने का क्या पहले से कुछ अनुमान था? इस पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मुझे पहले से अंदाजा हो गया था, जब राघव चड्ढा ने एकदम बोलना बंद कर दिया। वह पार्टी के मामलों में नहीं बोलते थे। यह भी लगने लगा था कि इन पर ईडी की रेड पड़ने वाली है।

यह देखते हुए परिणीति चोपड़ा के कारण प्रियंका चोपड़ा ने मदद की। उन्होंने कहा कि आप भाजपा में चले जाएं। पूर्व विधायक ने कहा कि फिर आम आदमी पार्टी के लोग भी राघव चड्ढा के पीछे पड़ गए थे और अंत में वह बचने के लिए एक ही जगह जा सकते थे। नवजोत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार के पास तो एक ही हथियार है। नवजोत कौर सिद्धू कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस से बाहर हुई हैं। पार्टी के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साध दिया, जब प्रियंका वाड्रा की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से तो मिलना ही मुश्किल है। आप उनसे समय मांगते रहिए, लेकिन वह कभी वक्त नहीं निकालते।

नवजोत कौर ने कांग्रेस को लेकर कहा कि असल में प्रियंका वाड्रा से बात करना आसान है और वह नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बात को सुनती भी हैं, लेकिन पार्टी में चलती तो राहुल गांधी की है। प्रियंका गांधी तो ऐसी हैं कि उन्हें यदि फोन किया गया और नहीं रिसीव हुआ तो वह पलटकर कॉल करती हैं, लेकिन राहुल गांधी से संपर्क कर पाना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने भाजपा की तारीफ भी की और कहा कि उन्हें बिना मांगे ही भाजपा ने बहुत कुछ दिया था। मैं अस्पताल से लौटी और मुझे बताया गया कि आपको टिकट मिल रहा है। यह फैसला भाजपा ने एक सर्वे के आधार पर किया था।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमारी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई थी, लेकिन वह एकदम नॉनसेंस व्यक्ति हैं। वह बहुत असुरक्षित और डरे हुए आदमी हैं। हमें खूब मनाया था और इसके बाद हम जब भाजपा छोड़कर निकले तो अरविंद केजरीवाल से मिले तो वह बदल गए। पहले कहा गया था कि हमारे साथ आ जाएं, हम सीएम बनाएंगे। भगवंत मान को लेकर भी नवजोत कौर ने कहा कि वह तो अपने विधायकों तक से नहीं मिलते।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner