Breaking News

Bihar (खबरीलाल न्यूज़) :: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई छात्र हुए घायल :

post

बिहार की राजधानी पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों की संख्या में छात्र और अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। BPSC द्वारा TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। यहां पढ़ें पटना TRE-4 Protest LIVE Updates

जानकारी के अनुसार छात्र नेता दिलिप ने पहले ही 8 मई को पटना कॉलेज से बड़े मार्च की चेतावनी दी थी। इसी आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी राजधानी पहुंचे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान कई छात्रों के घायल होने की भी खबर है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने पहले आश्वासन दिया था कि 19-20 अप्रैल तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और 26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि तय तारीख गुजर जाने के बाद भी भर्ती विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इससे छात्रों में भारी नाराजगी है। वहीं, बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार TRE-4 परीक्षा 24 अगस्त 2024 को प्रस्तावित थी और 24 सितंबर 2024 तक रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई गई थी। लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में लगातार हो रही देरी के कारण हजारों उम्मीदवार ओवरएज हो जाएंगे और वे आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं। इसी वजह से छात्र लगातार सरकार और बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बीपीएससी ने फरवरी में एक नोटिस जारी कर कहा था कि विभाग से अधियाचना प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही TRE-4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन सामने नहीं आया है।

TRE-4 भर्ती को लेकर यह पहला प्रदर्शन नहीं है। इससे पहले भी अभ्यर्थी कई बार धरना और विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। छात्रों का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है। कई छात्र संगठनों ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार जल्द फैसला नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार का प्रदर्शन उसी नाराजगी का परिणाम माना जा रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner