थाना : छावनी, जिला दुर्ग - इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान मुख्य मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले दो युवकों पर छावनी पुलिस की कार्यवाही। पावर हाउस बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर रील बनाते समय तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का वीडियो वायरल हुआ।।व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किया गया। सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंट एवं रील बनाने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई जारी।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं युवाओं से अपील करती है कि सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सार्वजनिक मार्गों पर खतरनाक स्टंट एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Journalist खबरीलाल