थाना : खुर्सीपार, जिला दुर्ग - खुर्सीपार क्षेत्र में तड़के सुबह- सुबह दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान, कांबिग गस्त चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की व्यापक जांच की गई। प्रातः 04:00 बजे से 09:00 बजे तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस कांबिग गस्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी और 100 से अधिक का बल लगाया गया था। करीब 500 मकानों एवं 200 ट्रेलर-ट्रक वाहनों की सघन जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। 07 संदिग्ध मोटरसाइकिल वाहन जप्त कर 03 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मादक पदार्थों के परिवहन, अवैध गतिविधियों एवं धारदार हथियार रखने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस की चेकिंग एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग प्रदान करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी थाना को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Journalist खबरीलाल