संवाददाता – सौरभ साहू, भैयाथान, जिला सूरजपुर छग
भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों द्वारा कुछ समस्याएं एवं शिकायतें जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की गई थीं। ग्रामीणों ने रोजगार उपलब्ध कराने एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह को भी ग्रामीणों द्वारा फोन के माध्यम से जानकारी दी गई। पारिवारिक कार्यक्रम में बिलासपुर में मौजूद होने के बावजूद उन्होंने तत्काल अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
इसके पश्चात गांव पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर रोजगार संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर पंचनामा तैयार किया गया तथा पात्र ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
जिला प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सकारात्मक प्रयासों से ग्रामीणों में संतोष का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने कहा - "जनसेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। ग्राम पंचायत सत्यनगर में मनरेगा कार्यों को लेकर प्राप्त समस्याओं का प्रशासन के सहयोग से त्वरित निराकरण किया गया है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद ग्रामीण को रोजगार मिले तथा विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संचालित हों। शासन-प्रशासन एवं ग्रामीणों के आपसी सहयोग से क्षेत्र निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।"
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होता रहेगा।

Journalist खबरीलाल