संवाददाता, सौरभ साहू ,सूरजपुर छत्तीसगढ़।
सूरजपुर दिनांक 11 मई 2026 । जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात् कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा कार्यालयीन कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी। इस दौरान उन्होंने जिला संयुक्त कार्यालय अंतर्गत संचालित समस्त कार्यालयों का एक-एक कर भ्रमण एवं निरीक्षण किया।।कलेक्टर रेना जमील ने एनआईसी, जनगणना, जनसंपर्क, सांख्यिकी, खाद्य, भू-अभिलेख, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम तथा जिला संयुक्त कार्यालय एवं स्थित कार्यालय व शाखा का एक-एक कर निरीक्षण किया। प्रत्येक शाखा में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्य दायित्वों, संचालित गतिविधियों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, फाइलों की अद्यतन स्थिति, लंबित प्रकरणों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासकीय कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित फाइलों का त्वरित निपटान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को पूर्ण संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना जाए तथा उनके निराकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय आम जनता की सेवा का माध्यम हैं, अतः प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का यह दायित्व है कि वे जनहित में पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर रेना जमील ने कार्यालयीन अनुशासन, समय पालन एवं स्वच्छता पर भी विशेष बल दिया तथा सभी से समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Journalist खबरीलाल