Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा बैठक, शिक्षा विभाग के पेंशन प्रकरणों के लंबित होने पर जताई नाराजगी :

post

रायपुर, 12 मई 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। 

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि सभी विभाग के पेंशन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग में गत माह में रिटायर होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन अब तक प्रदाय नहीं होने होने पर नाराजगी जताई और जिला शिक्षा कार्यालय के संबंधित सेक्शन प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।  

कलेक्टर ने कहा कि आबकारी एवं पुलिस विभाग समन्वय कर राजसात किए गए वाहनों की नीलामी पूरी करें। डॉ. सिंह खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राशन का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner