सूरजपुर/14 मई 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा (पीपीएचटी26) प्रवेश परीक्षा दिनांक 21 मई को पूर्वान्ह प्रातः 10ः00 से 01ः15 बजे तक आयोजित की जायेगी इस अवसर परीक्षा पर श्री सुनिल अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर, नोडल अधिकारी एवं श्री बिहारी लाल राजवाड़े, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सूरजपुर सहा नोडल अधिकारी हैं। इनके द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से गोपनीय सामाग्री 19 मई को लाया जाना है। परीक्षा उपरान्त दिनांक 21 मई को वापस जमा किया जाना है।
अतएव नोडल अधिकारी को एक चार गार्ड 18 मई 2026 एवं 21 मई 2026 को 4ः00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (परीक्षा शाखा) सूरजपुर में उपलब्ध कराते हुए परीक्षा दिवस को नीचे अंकित परीक्षा केन्द्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन उपलब्ध कराने का प्रबंध किया जायेगा। यह परीक्षा 21 मई 2026 को शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी।
परीक्षा का संचालन हेतु एक उप पुलिस अधीक्षक या उससे उच्च स्तर के अधिकारी को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाये, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा हॉथों से तलाशी फिस्क्रिंग का कार्य किया जाये, ये पुलिस कर्मी परीक्षा प्रारंभ होने से 2ः30 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देंगे, महिला अभ्यर्थियों की फिस्किंग महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जाये। यह कार्य परीक्षा केन्द्र के पृथक कक्ष में ही किया जाये परीक्षा प्रारंभ होने के बाद इन दोनों पुलिस कर्मी में से एक-एक पुलिस कर्मी बारी-बारी से परीक्षा केन्द्र परिसर एवं केन्द्र के बाहर का निरीक्षण करते रहे ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके। गठित परीक्षा केन्द्र के उड़नदस्ता दल को एक पुलिस कर्मी उपलब्ध कराया जायें, जिला कोषालय सूरजपुर में परीक्षा 21 मई को प्रातः 8ः00 बजे एक पुलिस कर्मी आब्जर्बर के साथ गोपनीय समाग्री प्राप्त करेंगे।

Journalist खबरीलाल