Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : कंगना रनौत का मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों वाला वीडियो वायरल:

post

 भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि उनका वायरल हो रहा नया लुक है। हाल ही में कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह शादीशुदा महिला के अंदाज में नजर आईं। वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और लोग सवाल पूछने लगे कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है।

वायरल वीडियो में कंगना रनौत एक बिल्डिंग से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें चारों तरफ से घेरे रहती है। कंगना ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद सिंपल और एलिगेंट लग रही थीं। उनके माथे पर छोटी सी बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां उनके लुक को पूरी तरह शादीशुदा महिला जैसा बना रही थीं। हालांकि, इस दौरान कंगना ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे वहां से रवाना हो गईं।

जैसे ही कंगना का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली? वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि क्या कंगना ने चुपके से शादी कर ली? कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के इस नए लुक को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग से जुड़ा हुआ है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें एक बार फिर कंगना की जोड़ी आर माधवन के साथ नजर आने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार इमरजेंसी में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली। अब एक्ट्रेस जल्द ही भारत भाग्य विधाता में दिखाई देंगी, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner