Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: भानपुरी मंडल बैठक में केदार कश्यप बोले — संगठन की मजबूती से तेज होगा बस्तर का विकास:

post

जगदलपुर । वन मंत्री केदार कश्यप आज बस्तर जिले के भानपुरी मंडल अंतर्गत आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर जोर दिया।बैठक को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार बस्तर के विकास को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, वनाधिकार, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुँच सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में आधारभुत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं, किसानों और वनांचल में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार “विकसित बस्तर” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और आने वाले समय में क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। बैठक में बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व विधायक लच्छू कश्यप, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान , मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला , जिला मंत्री खितेश मौर्य, विजय पांडे, तुलसू कश्यप जनपद सदस्य गौरव कश्यप सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner