Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) : महीष ढ़ाबा में शराब बिक्री करते/पिलाते ढ़ाबा संचालक सहित 5 गिरफ्तार, अलग से बात करने वाला टीआई सस्पेंड:

post

रायपुर। गोबरानवापारा स्थित महीष ढ़ाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते व पिलाने वाले ढ़ाबा संचालक टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया और इनसे अकेले में बात करने वाले गोबरा नवापारा के थानेदार दीपेश जायसवाल को ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 बटनदार चाकू भी बरामद किया गया।

कल शाम मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम गोबरा नवापारा के ग्राम कुर्रा स्थित महीष ढाबा में अवैध रूप से शराब की बेचने और पिलाने वालों पर कार्रवाई के लिए गई थी। इस दौरान पाया गया कि ढाबा संचालक टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी (30), भरत डहरिया (20), विक्की कुर्रे (30), धीरज बघेल (26) व अजय साहू (48) सभी सतनामीपारा गोबरानवापारा के रहने वाले को गिरफ्तार किया। ढाबे की तलाशी लेने पर 44 पौव्वा अवैध शराब, एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से शराब बिक्री की रकम 25,060 रुपये, 5 मोबाइल फोन कुल कीमत लगभग 75,000 रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में धारा 34(2), 36 (क) आबकारी एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट एवं 3 (5) दर्ज किया गया।

दूसरी ओर इसी मामले में ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने गोबरा नवापारा के थानेदार दीपेश जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई, इलाके में अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले, अवैध गांजा, शराब तस्करों को शह देने की शिकायत पर की गई है। कल ग्रामीण जिले की क्राइम ब्रांच की टीम इन अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए गई थी जहां टीआई दीपेश जायसवाल को इन लोगों से अलग से अकेले में बात करते देखा गया था। इस मामले की जांच के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner