Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: डीसीपी नार्थ ज़ोन ने ऑपरेशन काल चक्र-03 के तहत विभिन्न थानांतर्गत कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाया गया :

post

डीसीपी नॉर्थ जोन - ऑपरेशन काल चक्र - 03 के तहत कॉम्बिंग गश्त एवं विशेष अभियान के दौरान व्यापक कार्यवाही। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामीली तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 31.05.2026 को ‘‘ऑपरेशन काल चक्र-03‘। इसके तहत उत्तर जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना गुढ़ियारी, उरला, खमतराई, पंडरी, खम्हारडीह एवं चौकी रामनगर द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक कार्यवाही की गई। अभियान में कुल 109 वारंटों की तामीली की गई, जिसमें 23 स्थायी वारंट, 31 गिरफ्तारी वारंट एवं 55 जमानतीय वारंट शामिल हैं।अभियान के दौरान विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एनडीपीएस एक्ट का एक फरार आरोपी भी शामिल है। इसके अतिरिक्त प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कुल 50 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वहीं आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों एवं चाकूबाजों की सघन चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

विशेष अभियान के दौरान 30 प्रकरणों में आबकारी एक्ट तथा 03 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेतावनी दी गई।रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner