कोरोना महामारी संक्रमण काल में डबरापारा की महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल और परिवार के लिए पीएम स्वनिधि योजना बनी वरदान , स्वनिधि योजना से जीवन में आये सकारात्मक विचार, मिली सफलता, फल व्यवसाय से संवरी जिंदगी, शासन / प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के प्रति व्यक्त किया सह्रदय आभार।
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 क्षेत्र के डबरापारा सूर्यानगर गोगांव की रहवासी महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल निम्न आय वर्ग में रहकर रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करती थीं। उस दौरान कोविड 19 का दौर ना सिर्फ देश, अपितु विश्व भर मे कोरोना संक्रमण कॉल की महामारी लेकर आया,इससे महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल का परिवार भी अछुता नही रहा, उनके परिवार को उस दौरान दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करने में भी बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पडा था। उन्हें कहीं भी कोई कार्य नही मिल रहा था एवं घर में जमा राशि से गुजारा कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा था.
कोरोना महामारी काल के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना लागू की गई,जिसकी नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से महिला श्रमिक श्रीमती सुशीला जंघेल और उनके परिवार को जानकारी प्राप्त हुई और जानकारी होते ही सुशीला जंघेल ने चॉईस सेंटर के माध्यम से योजना का आवेदन जमा किया और कुछ ही दिनों बाद बैंक ऑफ बड़ौदा गुढियारी से रूपये 10000/- का ऋण उन्हें प्राप्त हो गया, जिससे श्रीमती सुशीला जंघेल ने फल व्यवसाय प्रारम्भ किया और पूरे लाभ एवं मेहनत के साथ व्यवसाय करने लगीं , जिससे उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी के निर्वहन के साथ ही साथ ऋण की अदायगी भी समय पर की, जिससे पीएम स्वनिधि योजना में उन्हें द्वितीय चरण का ऋण रूपये 20000/- की ऋण राशि आसानी से उपलब्ध हो गई। उसकी अदायगी भी समय से करने पर उन्हें तृतीय चरण के ऋण की राशि रूपये 50000/- प्राप्त हो गई।
महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल ने कहा कि वे एक साधारण काम के तलाश करने वाली महिला रही हैँ, उन्हें केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण की राशि प्राप्त हुई, जिस राशि के उपयोग से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आया है बच्चों की शिक्षा भी अच्छे से चल रही है। पीएम स्वनिधि योजना से उनके विचारों में भी बदलाव आया है और वे सकारात्मक सोच एव विचारों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ रही हैँ और अब फल व्यवसाय के साथ ही जूता- चप्पल का व्यवसाय भी करने की योजना बना रही हैं ।
महिला फल व्यवसायी सुशीला जंघेल ने पीएम स्वनिधि योजना का सही समय पर उन्हें और उनके परिवार को त्वरित लाभ देने हेतु शासन / प्रशासन के प्रति अपने परिवार की और से सहृदय धन्यवाद दिया है । उन्होंने योजनांतर्गत जुड़ी रायपुर नगर पालिक निगम की टीम के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Journalist खबरीलाल