Breaking News

Medical (खबरीलाल न्यूज़) :: AIG हैदराबाद में डॉ. दीपक जायसवाल हुए FAIG फेलोशिप से सम्मानित :

post

रायपुर के डॉ. दीपक जायसवाल को प्रतिष्ठित FAIG फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

रायपुर/हैदराबाद। श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक जायसवाल को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं रोग प्रबंधन में विशेषज्ञता के लिए प्रतिष्ठित FAIG (Fellowship of Asian Institute of Gastroenterology) – Advanced Diseases Management फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 6 जून 2026 को हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (AIG Hospitals) में आयोजित फिजिशियन कॉन्वोकेशन समारोह में प्रदान किया गया। AIG अस्पताल विश्वस्तरीय एवं अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में से एक माना जाता है, जो चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और उन्नत रोग प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।डॉ. जायसवाल वर्तमान में श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर में आंतरिक चिकित्सा (मेडिसिन) विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। वे चिकित्सा शिक्षा, अकादमिक गतिविधियों एवं रोगियों की गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं।डॉ. दीपक जायसवाल, विश्रामपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता बनारसी लाल जायसवाल के सुपुत्र तथा विवेक जायसवाल के बड़े भाई हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और चिकित्सा जगत में हर्ष का वातावरण है। FAIG फेलोशिप चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को प्रदान की जाने वाली एक प्रतिष्ठित उपलब्धि है। डॉ. जायसवाल की इस सफलता पर उनके सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। चिकित्सा जगत में डॉ. दीपक जायसवाल की यह उपलब्धि युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner