Breaking News

Surajpur (खबरीलाल न्यूज़) :: जिला स्तरीय प्रश्नपत्र निर्माण समिति की बैठक संपन्न, ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्रों से होगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी, 2027 में प्रदेश के टॉप-10 में स्थान बनाने का लक्ष्य :

post

संवाददाता/ सौरभ साहू , जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

सूरजपुर/ दिनांक 12 जून 2026। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्रों के लिए ब्लूप्रिंट के आधार पर तिमाही, छमाही, प्री-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र निर्माण हेतु जिला स्तरीय प्रश्नपत्र निर्माण समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी, अजय मिश्रा की अध्यक्षता में नवापारा स्थित पीएम श्री सेजेस स्कूल में आयोजित की गई। कलेक्टर, रेना जमील के निर्देशन के अनुपालन व मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र निर्माण हेतु गठित जिला स्तरीय टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पाठ्यचर्या एवं सिलेबस समय पर पूर्ण करने के संबंध में भी चर्चा कर निर्देश दिए गए।

आगामी शिक्षा सत्र में छात्रों के गुणवत्तापूर्ण अध्यापन को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम अनुसार संभावित प्रश्नों को ब्लूप्रिंट के आधार पर पूर्व से ही तैयार कर जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रेषित किया जाएगा। इससे छात्रों को प्रश्नों के अभ्यास का तरीका, प्रश्नों के स्वरूप एवं प्रश्नपत्र के अंकीय विभाजन की पूर्व जानकारी मिलेगी, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सूरजपुर जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं में 82.75 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं में 86.46 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। शिक्षा विभाग सुनियोजित कार्ययोजना के साथ प्रयासरत है कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के साथ सूरजपुर जिला प्रदेश में 10वें स्थान के भीतर अपनी जगह बनाए तथा जिले के कुछ छात्र प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल हों।

इस बैठक में डीएमसी समग्र शिक्षा  मनोज कुमार साहू, सहायक संचालक शिक्षा अजय कुमार सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा चंद्रपाल कुशवाहा, एपीसी निर्झर मंदीलवार, प्राचार्य मनोज झा समेत प्रश्नपत्र निर्माण समिति के सदस्य उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner