Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: कोरासी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान: जनता से सीधे संवाद, विकास कार्यों की घोषणाएं और योजनाओं पर खुली चर्चा :

post

रायपुर, 11 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोरासी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर की। इसके बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

अपने संबोधन में सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं मोदी सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं, जल जीवन मिशन से घर-घर नल जल पहुंचा है और आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंच तक सीमित नहीं रहे, बल्कि माइक लेकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनसे योजनाओं के संबंध में सवाल-जवाब किए। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और योजनाओं के लाभों की जानकारी साझा की।

जनसंवाद के दौरान एक ग्रामीण ने गांव की सड़क निर्माण की मांग रखी। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर सड़क निर्माण प्रस्ताव की जानकारी ली और घोषणा की कि बरसात समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इसी दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया। सांसद ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर गांव की पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों की मांग पर सांसद श्री अग्रवाल ने कोरासी में डाकघर भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय संगठनों को भी स्वैच्छिक अनुदान से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

उन्होंने ग्राम कोरासी के समग्र विकास के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की, जिससे ग्राम पंचायत स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करा सके।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर समाधान सुनिश्चित करना ही जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के बाद सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और रात्रि भोज में शामिल होकर उनके साथ आत्मीय समय बिताया।इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन,

ध्रुव कुमार मिर्धा जी, प्रभारी सुरेंद्र पाटनी,  संजय ढीढी जी, गुरु सौरव जी,  छोटेलाल सोनकर, योगेश्वरी यदु, के के भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, अमरनाथ वर्मा जी, लखन साहू, अनिल सोनी, अनिल सोनवानी, अभिषेक,  शिव शंकर वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, देव कुमार साहू, देवनाथ साहू, अरविंद ठाकुर , लुकैश साहू, राम निषाद , गजेंद्र कुमार वर्मा, विष्णु धीवर, तिलक साहू, कमलेश पटेल, सोहन साहू, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner