Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : Sanchita Ugale की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, सेट पर Ujjwal Sharma ने की थी बॉडी शेमिंग; को-स्टार ने खोली पोल:

post

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 22 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले ने बीती 14 जून की रात खुदकुशी कर ली। संचिता उगले की मौत ने फैंस ही नहीं, इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया है। उनके कई को-स्टार्स का कहना है कि संचिता उगले डिप्रेशन से जूझ रही थीं। इतना ही नहीं, संचिता उगले के दोस्तों और को-स्टार्स ने एक्टर उज्जवल शर्मा पर भी उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। जहां पहले एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्जवल शर्मा (Ujjwal Sharma) और संचिता उगले (Sanchita Ugale) की चैट सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि एक्टर ने संचिता को मानसिक रूप से परेशान किया। वहीं अब संचिता के दो और को-स्टार्स ने उज्जवल शर्मा को आड़े हाथों लिया है।

संचिता उगले (Sanchita Ugale) की मौत के सिलसिले में एक्टर पारस मदान ने टेली चक्कर संग बातचीत की। उन्होंने बताया कि संचिता उगले उन्हें भाई कहती थी। वह बहुत खुशमिजाज और जिंदादिल लड़की थीं। पारस मदान ने कहा, "मैं ये देखकर हैरान था कि इतनी चीयरफुलस लड़की अचानक ऐसी कैसे हो गई। मैंने उससे पूछा भी था कि इस बदलाव की वजह क्या है तो उसने मुझे बताया कि वो सभी चीजों में रुचि खो बैठी है। वो न तो ठीक से खा रही थी, वजन भी उसका बढ़ गया था और अपना ध्यान नहीं रख रही थी। मैं उसके लिए बहुत चिंतित था।" पारस मदान ने बताया कि संचिता ने पहले उनसे छुपाने की कोशिश की, लेकिन बहुत बार पूछने पर बताया कि वह उज्जवल शर्मा के कारण परेशान हैं। 

पारस मदान ने संचिता उगले (Sanchita Ugale) के बारे में बात करते हुए कहा, "बहुत पीछे पड़ने के बाद संचिता ने बताया कि को-स्टार उज्जवल शर्मा उसका शोषण कर रहा है और ऐसे भद्दी टिप्पणी कर रहा है, जिससे उसका आत्मविश्वास टूट गया है। संचिता ने बताया कि वो कहता है कि संचिता अच्छी एक्ट्रेस नहीं है और जिंदगी में ज्यादा कुछ नहीं कर पाएगी। उसका दावा था कि उज्जवल ने उसकी बॉडीशेमिंग की है और उसे 'औसत दर्जे की' एक्ट्रेस कहा है।" एक्टर का कहना था कि उज्जवल शर्मा के शब्दों का संचिता पर बुरा असर पड़ा।

पारस मदान के अलावा एक्ट्रेस कौशिकी राठौड़ ने भी उज्जवल शर्मा (Ujjwal Sharma) पर आरोप लगाए। वह संचिता उगले (Sanchita Ugale) की अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने उज्जवल शर्मा को लेकर कहा, "उज्जवल हमेशा उसे परेशान करता था और 'साजन घर' के सेट पर कई नामों से पुकारता था। वो उसे 'काली' और 'मोटी' कहता था, जिसने उसपर गहरा असर किया। उसके कड़वे शब्दों ने संचिता को परेशान कर दिया था और उसका आत्मविश्वास तक टूट गया। वो खाना-पीना छोड़ चुकी थी, उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया था और वो ज्यादा ये सह नहीं पाई। इसके बाद ही उसने शो छोड़ने का फैसला किया।"

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner