रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाली शालाओं के विद्यार्थी गणों से किया अपना वायदा निभाया। मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की विद्यार्थी कुमारी युक्ता मुखी साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया उन्हें आज विधायक श्री राजेश मूणत ने स्कूटी की चाबी सौंपी 5000 रूपये का चेक दिया तथा उनकी आगे की पढ़ाई के लिए 25000 रूपये देने की घोषणा की।
यही नहीं श्री मूणत ने विद्यालय के 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 10 वी तथा 12 वी के विद्यार्थी गणों कुल 34 बच्चों को 5000=5000 का चेक भी दिया। इसके पूर्व श्री मूणत महोबा बाजार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 24 बच्चों को 5000=5000 का चेक दे चुके है। शाला प्रवेश उत्सव में उन्होंने कहा कि उनका सपना यह है जी हमारे क्षेत्र के 14 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे आगे चलकर ias या ips या ifs बने ।
श्री मूणत ने कहा कि वे सदैव ऐसे बच्चों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है जो प्रवीण्य सूची में अपना स्थान बनाते है। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालय में निजी विद्यालयों से अच्छा इन्फ्रास्टचर हो इसके लिए भी वे प्रयासरत है।विधायक ने कहा कि अभी अपने क्षेत्र की 8 और शालाओं के बच्चों को वे 5=5 हजार का चेक सौंपेंगे यह चेक बनकर तैयार है। विधायक ने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ने की अपील की

Journalist खबरीलाल