Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : दिल्ली से हुआ ‘रुद्र सेना’ के राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ:

post

khabrilal

अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष राज कुमार नाथ एवं योगी अशोक नाथ ने किया पोस्टर का विमोचन

सनातन संस्कृति, मठ-मंदिरों की सुरक्षा एवं हिंदू समाज के संगठन को समर्पित राष्ट्रव्यापी अभियान “रुद्र सेना” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन सोमवार को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार नाथ तथा एमएसएमई के नेशनल वाइस चेयरमैन योगी अशोक नाथ ने संयुक्त रूप से रुद्र सेना के पोस्टर का लोकार्पण कर अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विमोचन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन समाज को संगठित, जागरूक और सेवा के लिए समर्पित युवाओं की आवश्यकता है,रुद्र सेना इसी उद्देश्य से देशभर में संगठन विस्तार, धर्मरक्षा, गौसंरक्षण, मठ-मंदिरों की सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता के कार्यों को गति देगी।
इसी क्रम में रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के मठ-मंदिरों, अखाड़ा परिषद से जुड़े संत-महात्माओं एवं महंतों से लगातार मुलाकात कर संगठन विस्तार के लिए समर्थन एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विभिन्न राज्यों में संगठन की प्रदेश, जिला एवं स्थानीय इकाइयों का गठन प्रारंभ किया जाएगा।
अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार नाथ ने कहा:रुद्र सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज को संगठित करने का राष्ट्रीय अभियान है,आज आवश्यकता है कि हर हिंदू अपने धर्म, संस्कृति और मंदिरों के संरक्षण के लिए संगठित होकर आगे आए। हम इस अभियान को देशव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप देंगे।”

एमएसएमई के नेशनल वाइस चेयरमैन योगी अशोक नाथ ने कहा,
भारत की आध्यात्मिक शक्ति उसके संत, मठ और मंदिर हैं। रुद्र सेना युवाओं को राष्ट्र, धर्म और सेवा के लिए जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी। मैं सभी सनातन प्रेमियों से इस अभियान से जुड़ने का आग्रह करता हूँ।”
रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा,“उत्तर भारत के अनेक महंतों, संतों एवं अखाड़ा परिषद से जुड़े पूज्य संतों का आशीर्वाद रुद्र सेना को प्राप्त हो रहा है। संगठन का उद्देश्य किसी के विरोध में नहीं, बल्कि सनातन समाज को एक सूत्र में जोड़कर सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है। आने वाले समय में देशभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।”

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner