स्थान : पुलिस लाइन, दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं सूबेदारों को आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं जनोन्मुखी पुलिस सेवा के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश। प्रशिक्षणाधीन 47 उप निरीक्षकों एवं 01 सूबेदार की प्रशिक्षण प्रगति का अवलोकन कर व्यावसायिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण पुलिस सेवा विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। सीसीटीएनएस, ऑनलाइन चालान प्रणाली, ई-साक्ष्य संकलन, ई-एफएसएल, समन्वय पोर्टल, मेडलीपार, नेटग्रिड सहित आधुनिक तकनीकी प्रणालियों के प्रभावी उपयोग एवं अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षुओं को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव सुदृढ़ रहते हुए कानून के अनुरूप संवेदनशील, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा नागरिकों का विश्वास अर्जित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाते हुए व्यवहारिक ज्ञान, गुणवत्तापूर्ण लिखा-पढ़ी, अनुसंधान कौशल, न्यायालयीन कार्यवाही, वैज्ञानिक विवेचना एवं तकनीकी दक्षता विकसित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी मणिशंकर चन्द्रा, सहायक नोडल अधिकारी एवं डीएसपी लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी तथा रक्षित निरीक्षक नीलकंठ सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Journalist खबरीलाल