Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सेवा की गुणवत्ता ही लायंस क्लब की असली पहचान – PMJF 8 स्टार लायन तिलोकचंद बरड़िया :

post

khabrilal

मनेंद्रगढ़ में फिल्मी अंदाज़ में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, बाल कल्याण एवं वृद्धाश्रम परियोजना हेतु 1.11 लाख सहयोग की घोषणा।

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के रीजन-11 एवं ज़ोन-31 के अंतर्गत लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ एवं लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह बॉलीवुड (फिल्मी) थीम पर भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आकर्षक मंच सज्जा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं फिल्मी शैली में आयोजित कार्यक्रम ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि PMJF 8 स्टार लायन तिलोकचंद बरड़िया ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि *लायंस क्लब की वास्तविक पहचान सदस्यों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी सेवा भावना, अनुशासन, सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण से होती है।* उन्होंने क्लबों से गुणवत्तापूर्ण एवं सेवा-भाव से जुड़े सदस्यों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सेवा कार्यों की गुणवत्ता से निर्धारित होती है।उन्होंने लायंस सदस्यता शुल्क के सदुपयोग की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि विभिन्न सामाजिक सेवा परियोजनाओं में खर्च की जाती है। साथ ही उन्होंने लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न ग्रांट योजनाओं, भारत में संचालित सेवा परियोजनाओं तथा उनके माध्यम से समाज में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि  समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है , इसलिए प्रत्येक लायन को अनुशासन एवं समय के सदुपयोग को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

अपने उद्बोधन के दौरान लायन PMJF तिलोकचंद बरड़िया ने क्लब की आगामी स्थायी परियोजना बाल कल्याण एवं वृद्धाश्रम उन्नयन के लिए 1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपये) के विशेष सहयोग की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लायन मुमुन जैन ने समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्यों के साथ व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन जसपाल ने अपने प्रभावशाली संचालन एवं अभिनव प्रस्तुति से कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक एवं यादगार बना दिया।

इस अवसर पर वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना सम्पन्न हुई। लायन PMJF तिलोकचंद बरड़िया ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को लायंस पिन पहनाकर सम्मानित किया तथा सेवा, नेतृत्व, मानवता और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई। समारोह में दोनों क्लबों के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ लायंस सदस्य, महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सेवा, मित्रता, नेतृत्व एवं संगठनात्मक एकता की भावना का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner