Breaking News

CG Crime (खबरीलाल न्यूज़) : प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या:

post

khabrilal

धमतरी । जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में एक युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पहले शंकर की पहचान बाजार कुर्रीडीह की एक महिला से मोबाइल फोन के माध्यम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार को शंकर सूर्यवंशी महिला से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा था। रात के समय वह महिला के घर पर मौजूद था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे गुस्साए पति ने घर में रखी टंगिया उठाकर शंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस वारदात के बाद बाजार कुर्रीडीह गांव में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के आसपास जुट गए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner