Breaking News

Kondagaon (खबरीलाल न्यूज़) :: यात्री बस और कार के बीच भीषण टक्कड़, कार चालक की मौके पर हुई मौत :

post

khabrilalकोंडागांव जिले में रविवार की सुबह यात्री बस और कार के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की बस तेज रफ्तार यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम जा रही कार को घोड़ा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी.समय और कैलेंडर

ग्रामीणों ने यात्रियों को निकाला बाहर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज गति से चल रही थी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

लापरवाह चालकों पर सख्ती की मांग जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से चलने वाली यात्री बसों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में बसों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है. लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से बसों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner