Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: दुर्ग पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान – 50 अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब जप्त, वारंटियों की धरपकड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन :

post

khabrilalथाना : खुर्सीपार एवं जामुल। दुर्ग पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान – 50 अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब जप्त, वारंटियों की धरपकड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेशानुसार प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक थाना खुर्सीपार एवं जामुल क्षेत्र में 50 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित कर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी एवं सत्यापन किया गया।थाना खुर्सीपार क्षेत्र की देवार बस्ती में कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 34 पौवा अवैध शराब जप्त कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 02 स्थायी वारंट एवं 05 गिरफ्तारी वारंटों का तामील किया गया तथा एक गिरफ्तारी वारंटी की मृत्यु होने पर नियमानुसार उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त किया गया।नालंदा परिसर के पीछे स्थित अटल आवास सहित संवेदनशील क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों का सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टि से व्यापक चेकिंग की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, अवैध शराब के कारोबार, वारंटियों अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुर्ग पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner