संवाददाता/सौरभ साहू , सूरजपुर छत्तीसगढ़।
सूरजपुर | दिनांक 26 जुलाई 2026 सूरजपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित नेहरू पार्क में रविवार कि शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां अज्ञात हमलावर ने एक युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती के गले पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़ी। घटना से पार्क के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया है।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है। जहां घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं, जिनमें व्यक्तिगत रंजिश, आपसी विवाद और अन्य कारण शामिल हैं, को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम सक्रिय है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों कहना है जिस तरह दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।।।

Journalist खबरीलाल