थाना : खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छ.ग.)। दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त। थाना खुर्सीपार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के पटना से संचालित गिरोह का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।*
गिरोह द्वारा ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य विवेचना में सामने आए हैं।आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 02 बैंक पासबुक सहित ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।
तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल डिवाइस एवं म्यूल बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों एवं लाभार्थियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, अवैध बेटिंग अथवा साइबर अपराध से दूर रहें। अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन सट्टा, साइबर धोखाधड़ी या अवैध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Journalist खबरीलाल