फरार आरोपी गुंडा बदमाश आयुष ठाकुर के विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही के साथ साथ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट के तहत कुल 06 अपराध पंजीबद्ध है। पूर्व में दिनांक 18.05.2026 को खमतराई थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित आरव्हीएच कालोनी में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश के चलते हुआ था विवाद। दोनों पक्षों के विरूद्ध थाना खमतराई में हत्या के प्रयास के तहत दर्ज है प्रकरण।
पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) दीपमाला कश्यप (रा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आदित्य पाण्डे तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों को गुण्डागर्दी, चाकूबाजी, गुटबाजी के प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पूर्व में दिनांक 18.05.2026 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत आरव्हीएच कालोनी खमतराई में दो पक्षों में जिनमें एक पक्ष प्रार्थी अनिकेत डोंगरे निवासी छोटापारा आरव्हीएच कालोनी खमतराई रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी पीयूष ठाकुर द्वारा दिनांक 18.05.2026 को संध्या 17.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरव्हीएच कालोनी बालाजी चौक के पास दक्ष बेहरा से झगड़ा मारपीट कर रहा था उसी दौरान प्रार्थी एवं उनके मित्र जीवन बघेल द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी आयुष ठाकुर द्वारा अपने पास रखे धारदार चाकू से जीवन बघेल के सिने एवं दोनो बाह में प्राण घातक हमला किया कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 355/2026 धारा-296,115(2),351 (3),109,3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार दूसरा पक्ष के प्रार्थी अमन ठाकुर निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी रायपुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.05.2026 को शाम करीबन 17.30 बजे आरव्हीएच कालोनी खमतराई में प्रार्थी के भाई पीयूष ठाकुर को आरोपी जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे एवं अनिकेत डोंगरे द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अश्लिल गाली गलौज कर धारदार वस्तु से उसके भाई पीयूष ठाकुर के माथे, सिर, पीठ में मारकर चोट पहुंचाने कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 356/2026 धारा-296,115(2),351 (3),109,3 (5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। दोनो प्रकरणों में आरोपियों पीयूष ठाकुर, जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे से पृथक-पृथक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। किन्तु आरोपी आयुष ठाकुर घटना दिनांक से फरार था। जिसके संबंध में लगातार पतासाजी की जा रही थी, कि आरोपी आयुष ठाकुर के संबंध में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सन्यासी पारा तालाब के पास छुपे होने की सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Journalist खबरीलाल