Breaking News

Traffic Police Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: मातमी जुलूस के चलते रायपुर में आज दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों पर जाने से बचें:

post

khabrilalरायपुर, 4 अगस्त 2026। मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित मातमी जुलूस के मद्देनज़र राजधानी रायपुर में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

जारी एडवाइजरी के अनुसार तात्यापारा चौक से आश्रम तिराहा तथा अग्रसेन चौक से आमापारा तिराहा तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों से इन मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

यातायात पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार हैं—

- आश्रम तिराहा → लाखे नगर चौक → पुरानी बस्ती → बुढ़ेश्वर चौक।

- शास्त्री चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी चौक → पचपेड़ी नाका → भांठागांव चौक।

- अग्रसेन चौक → समता कॉलोनी → अनुपम गार्डन चौक अथवा अग्रसेन चौक → रामनगर → महोबा बाजार मार्ग।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्सन एवं वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें तथा जुलूस मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर जाने से बचें। इससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और आमजन को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner