Breaking News

Durg police (खबरीलाल न्यूज़) : दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख:

post

khabrilal

दुर्ग जिले के थानों में जप्त अवैध शराब जो ,मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे 5480.082 बल्क लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया , वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख । थानों में जप्त अवैध शराब के बदबू से थाने में आने वाले आमजनों को बहुत ही परेशानी हो रही थी जिसको देखते हैं उसके नस्तीकरण का निर्णय लिया गया ।  आबकारी अधिनियम के कुल 112 प्रकरणों में न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त शराब का वैधानिक प्रावधानों के अनुसार विधिवत नष्टीकरण किया गया। कुल 5480.082 बल्क लीटर जप्त शराब, जिसका वर्तमान अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹45 लाख है, का कलेक्टर द्वारा गठित नष्टीकरण समिति की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित निस्तारण किया गया। 

नष्टीकरण की संपूर्ण कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी जामुल, नायब तहसीलदार, आबकारी उपनिरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराई गई।  दुर्ग पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन, जप्त सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा अवैध मदिरा के पुनः उपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा विक्रय जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner