भुवनेश्वर/ रायपुर । रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भुवनेश्वर स्थित ओडिशा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश पुजारी जी के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने श्री पुजारी जी का कुशलक्षेम जाना और विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक एवं सारगर्भित चर्चा की। भेंट के दौरान विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने नुआखाई पर्व के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश पुजारी जी को सादर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध कृषि संस्कृति, परंपरा, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। श्री सुरेश पुजारी जी ने आत्मीयता के साथ आमंत्रण स्वीकार करते हुए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं के बीच हुई यह आत्मीय मुलाकात छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करने वाली रही।

Journalist खबरीलाल