गौरवपथ 2.0 के सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक लगभग 1300 मीटर लम्बी एवं लगभग 24 मीटर चौड़े सड़क मार्ग सौंदर्यीकरण की लगभग 12 करोड़ रूपये के निर्माण कार्य के भूमिपूजन की नगरवासियों को अनुपम सौगात।
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा राजधानी शहर के सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक गौरवपथ 2.0 निर्माण कार्य का लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से अधोसंरचना मद अंतर्गत भूमिपूजन के साथ लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर राजधानीवासियों को अनुपम सौगात दी. इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास राजधानी की सबसे स्मार्ट रोड के रूप में किया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका की सड़क धमतरी, देवभोग, विशाखापट्टनम, बस्तर को जोड़ती है. रायपुर का राजधानी शहर की तरह विकास किया जाना सुनिश्चित हो. जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता से सामंजस्य बनाकर कार्य करें. जनता भी व्यवस्थित विकास के लिए भागीदार बने, तभी राजधानी शहर का जनअपेक्षित विकास सब मिलकर तेजी से कर सकेंगे.
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास गौरवपथ 1.0 की तरह किया जाना सुनिश्चित हो. इसमें डक्ट, वाटर, ड्रेनेज सिस्टम पुख्ता बनाया जाये एवं सड़क बनाये जाने के बाद यह सड़क कदापि खोदी नहीं जाना सुनिश्चित किया जाये. रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि सभी विवाद को छोड़कर विकास की ओर अग्रसर हों. उन्होंने कहा कि तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक मार्ग में चौड़ीकरण शीघ्र किया जाना चाहिए. इस हेतु लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को शीघ्र जनहित में राज्य शासन से पहल कर आवश्यक बात करनी चाहिए. नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा को इसमें आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई जनहित में नगर निगम में शीघ्र करवानी चाहिए.
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि गौरवपथ 2.0 योजना में केवल विकास एवं सौंदर्यीकरण होगा. लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े गौरवपथ में सौंदर्यीकरण लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र होगा. कोई भी दुकान तोड़ी नहीं जाएगी. उन्हें विकास एवं सौंदर्यीकरण की अनुपम सौगात दी जाएगी.
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का होने जा रहा सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे के सतत निरंतर प्रयासों का सुफल है. कार्यक्रम का मंच संचालन नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन पार्षद प्रमोद कुमार साहू ने किया.

Journalist खबरीलाल