गुम हुए मोबाइल की रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में प्रथम स्थान पर। वर्ष 2026 में अब तक 1250 मिसिंग मोबाइल किए गए रिकवर, लगभग 30 लाख रुपये कीमत के 202 मोबाइल फोन लौटाकर मनाया गया “अर्पण” कार्यक्रम।
“आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास” :: पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया जा रहा है। वर्ष 2026 में अब तक बिलासपुर पुलिस द्वारा 1250 मिसिंग मोबाइल फोन रिकवर कर संबंधित मोबाइल स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। गुम मोबाइल रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने में बिलासपुर पुलिस राज्य में प्रथम स्थान पर है।स्वतंत्रता दिवस उत्सव के अवसर पर “चेतना अभियान” के तहत 202 नग गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर आई खुशी और मुस्कान, लोगों ने बिलासपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल द्वारा आमजनों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया तथा भारत सरकार के बहुउपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन “संचार साथी” की जानकारी दी गई।
चेतना अभियान के तहत “अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन - बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाइल फोन की तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर की टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित सीमावर्ती राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की गई। इसी क्रम में 202 नग मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, बरामद कर आज दिनांक 09.08.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल स्वामियों को वापस किया गया।मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे - कई ऐसे लोग, जिन्होंने अपने कीमती मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, जब उन्हें उनका मोबाइल फोन वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। मोबाइल धारकों ने बिलासपुर पुलिस के इस मानवीय एवं जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Journalist खबरीलाल