थाना : उतई, जिला दुर्ग। नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी रूपेश कुमार साहू गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद। नेहरू नगर तालाब के पास आरोपी द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना उतई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद किया। आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई। अपराध क्रमांक 461/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Journalist खबरीलाल