नालंदा परिसर फेज-2, 100 बिस्तरीय अस्पताल, नवीन कॉलेज भवन सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण। समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर।
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति का आज विधायक राजेश मूणत ने नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान नालंदा परिसर फेज-2, सुयश हॉस्पिटल के पीछे बीएसयूपी कॉलोनी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी, शिवानंद नगर में निर्माणाधीन भवन, सरोना विसर्जन कुंड के समीप निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल तथा कोटा रामदरबार में निर्माणाधीन नवीन कॉलेज भवन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। विधायक राजेश मूणत ने सभी निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा जहां कार्य की गति अपेक्षित नहीं थी, वहां उसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। नालंदा परिसर फेज-2 के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री राजेश मूणत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तीन भागों में विभाजित कर प्रत्येक भाग के लिए अलग-अलग अधिकारी को निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण होना चाहिए और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई सामने आने पर तत्काल उन्हें अवगत कराने के निर्देश भी दिए। विधायक ने यह भी कहा कि वे प्रत्येक माह नालंदा परिसर फेज-2 के निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। नालंदा परिसर फेज-2 का निर्माण एनआईटी के सामने जीई रोड पर किया जा रहा है। 1017 सीटों वाला परिसर है और इसकी स्वीकृत लागत लगभग ₹21.07 करोड़ बताई गई है।
“नालंदा परिसर फेज-2 का निर्माण विद्यार्थियों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। संपूर्ण विद्यार्थी जगत इसके पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रहा है। इसलिए आवश्यक है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा हो। कार्य को तीन भागों में विभाजित कर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी देने से इसकी निगरानी व्यवस्थित रूप से हो सकेगी। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर मुझे तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।” विधायक राजेश मूणत ने इसके बाद सुयश हॉस्पिटल के पीछे स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों से दोनों भवनों में पूर्ण हो चुके तथा शेष कार्यों की जानकारी ली और बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मूणत ने बताया कि इन दोनों भवनों के निर्माण के लिए उनके प्रयासों से पहले ही 73 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है तो आवश्यकतानुसार अतिरिक्त राशि की स्वीकृति के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इन भवनों के पूर्ण होने के बाद स्थानीय क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों तथा आंगनबाड़ी से संबंधित सेवाओं के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार कार्ययोजना के अनुसार आगे बढ़ने को कहा।

Journalist खबरीलाल