रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के साथ ही बीच-बीच में सावन की झड़ी की तरह वर्षा हो रही है। बीते शाम से ही आसमान में काले घने बादल छाये हुए हैं। प्रदेशभर में मौसमी दबाव की वजह से मानसून सिस्टम सक्रिय है। 24 सितंबर को भी दिनभर रुक-रूककर हल्की मध्यम बारिश होती रही। बीच-बीच में मूसलाधार बारिश भी हुई।
वहीं रात से ही रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। तेज हवायें भी चल रही हैं। रात से ही रायपुर में झमाझम बारिश होती रही और आज शुक्रवार को भी बारिश सावन की झड़ी के समान ही रही है और हवाएं भी चल रही है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। हालांकि गर्मी और उमस से लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन दो-तीन दिनों से बारिश के कारण मौसम ठंड हो गया है और तापमान में भी गिरावट आई है।

Journalist खबरीलाल