Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: सदर बाजार में जर्जर भवनों से सम्बंधित मालिकों से श्रीगणेश विसर्जन झांकी के एक दिन पूर्व और एक दिन बाद और उक्त दिवस को वहाँ से अन्यत्र जाकर जर्जर भवन को बंद रखने की विनम्र अपील:

post

khabrilalरायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के मार्गो में श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन झांकी के निर्धारित रूट में आने वाले जर्जर भवनों का सदर बाजार, सत्ती बाजार क्षेत्र मार्ग में पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर ने सम्बंधित जर्जर भवनों के भवन स्वामियों से शहर हित में सकारात्मक सोच के साथ सहयोग देकर दिनांक 28 सितम्बर 2026 सोमवार को रात्रि प्रस्तावित श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी के दौरान संभावित जनहानि को कारगर तरीके से रोकने श्री गणेश विसर्जन झांकी के एक दिन पूर्व और उक्त दिवस को और विसर्जन झांकी के एक दिन बाद कुल 3 दिन अन्यत्र स्थान पर जाकर जर्जर भवन को बंद रखकर प्रशासन को संभावित दुर्घटना रोकने सहयोग देने की विनम्र अपील की है.महापौर ने पुलिस अधिकारियों को जर्जर भवन के भवन स्वामियों द्वारा जर्जर भवन के स्थान पर अन्यत्र तीन दिन के लिए जाते ही उनके निजी जर्जर भवन के सामने बैरिकेट्स लगवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि झांकी देखने आया कोई भी नागरिक वहाँ खडे ना हो और सुरक्षित रहे.

महापौर मीनल चौबे द्वारा सदर बाजार में श्री गणेश विसर्जन झांकी के रूट का सदर बाजार में निरीक्षण करने के दौरान नगर निगम रायपुर के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, जोन 4 कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, जोन 4,नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों सहित सम्बंधित पुलिस थाना के अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner