Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: बच्चों की मुस्कान संवारने आगे आया रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 :

post

khabrilalएफटीई स्कूल जरोधा में ओरल हेल्थ चेकअप कैंप, बच्चों को दांतों की देखभाल के प्रति किया जागरूक। 

रायपुर। बच्चों के चेहरे पर स्वस्थ मुस्कान हो और उनमें छोटी उम्र से ही दांतों की देखभाल की अच्छी आदत विकसित हो, इसी उद्देश्य को लेकर रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 ने एक सराहनीय पहल की। संस्था द्वारा एफटीई स्कूल, जरोधा में बच्चों के लिए ओरल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में डॉ. रेनी देशलहरा ने बच्चों का डेंटल चेकअप किया और उन्हें ओरल हाइजीन के महत्व के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से सही तरीके से ब्रश करने, दांतों की साफ-सफाई रखने और खान-पान की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया और अपने दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके जाने।

इस अवसर पर रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 ने डॉ. रेनी देशलहरा का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के लिए अपना बहुमूल्य समय निकालकर सेवा देना इस आयोजन को और अधिक सार्थक बनाता है। कार्यक्रम की योजना से लेकर सफल क्रियान्वयन तक कम्युनिटी सर्विस कन्वीनर LMF Tr. प्रतीक पोपटानी एवं LMF Tr. सुमीत कुकरेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों के समन्वय और प्रयास से यह सामुदायिक सेवा पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 के चेयरमैन LMF Tr. अंकित जिंदल ने इस पहल को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास बताया। संस्था का मानना है कि “छोटे प्रयास बड़ी मुस्कान और उससे भी बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।” शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में रायपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 344 द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंद बच्चों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मददगार हैं, बल्कि समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner