Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) :: तेज गति से बह रहे पानी को पार करते समय एक भाई बहा और दुसरा भाई रेलिंग पकड़कर बचाई जान :

post

khabrilalबिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में बुधवार सुबह अरपा नदी के एनीकट पर दर्दनाक हादसा हो गया। कोनी और मगरउछला के बीच बने एनीकट को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर दो भाई नदी में गिर गए। हादसे में मगरउछला निवासी 58 वर्षीय किसान तीजाराम केंवट तेज बहाव में बहकर लापता हो गए, जबकि उनके छोटे भाई बबलू ने एनीकट की रेलिंग पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार दोनों भाई मस्तूरी-कोनी की ओर से अपने गांव मगरउछला लौट रहे थे। इसी दौरान एनीकट के ऊपर से तेज गति से बह रहे पानी को पार करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी में जा गिरे। बबलू एनीकट की रेलिंग में फंस गए और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीजाराम तेज बहाव में बह गए।

हादसे के बाद बबलू गांव पहुंचे और परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एनीकट के पास पहुंच गए। नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण ग्रामीणों ने नदी में उतरने का प्रयास नहीं किया। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से अरपा नदी में लापता किसान तीजाराम केंवट की तलाश शुरू की गई। टीम ने देर तक नदी और आसपास के हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाश जारी रखी गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner