देहरादून: देहरादून के बल्लीवाला इलाके में बीजेपी पार्षद के घर हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है. आरोप है कि घर में काम करने वाले एक नौकर ने परिवार के सदस्यों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. खाना खाने के बाद पार्षद और उनके परिवार की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोशी की हालत में पहुंच गए. इसी दौरान आरोपी घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया.
वारदात के बाद बीजेपी पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम की तबीयत बिगड़ गई. तीनों को इलाज के लिए देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस को आशंका है कि वारदात में घर के नौकर के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

Journalist खबरीलाल