रायगढ़ । ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत पुसौर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के अलग-अलग गांवों से पहुंचे 3493 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 3165 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और करीब 800 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। लोगों की सुविधा के लिए 14 पंजीयन काउंटर बनाए गए थे, जबकि 10 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ और 38 नेत्र सहायकों ने जांच में सेवाएं दी। शिविर का वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों को अपने हाथों से चश्मे पहनाए और पांच लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। वित्त मंत्री ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंखों की नियमित जांच बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या समय रहते सामने आने से उनकी पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है।
ओपी चौधरी ने कहा कि बीमारी के लक्षण सामने आने का इंतजार करने के बजाय लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम बनाया गया है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एनएसएस और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने भी वालंटियर के रूप में पंजीयन, जांच और चश्मा वितरण में सहयोग किया। लोगों के लिए पेयजल, भोजन, स्वल्पाहार और छाया की व्यवस्था भी की गई थी।

Journalist खबरीलाल