छह थाना क्षेत्रों में आठ प्रकरण दर्ज, 256 पाव देशी-विदेशी शराब सहित वाहन एवं नकदी जब्त।
दुर्ग। खबरीलाल न्यूज़। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 से 27 नवंबर 2026 के बीच जिले के छह थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ प्रकरण दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 256 पाव देशी एवं विदेशी शराब जब्त की गई।
छह थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
वैशाली नगर पुलिस ने मोहम्मद आजाद उर्फ टिल्लू एवं चंदन नेताम से 61 पाव, पुरानी भिलाई पुलिस ने टिपेन्द्र दास वैष्णव से 30 पाव तथा सुपेला पुलिस ने राहुल उर्फ उदित तेलंग से 39 पाव देशी-विदेशी शराब सहित एक एक्टिवा वाहन जब्त किया। वहीं मोहन नगर पुलिस ने अमर सिंह पारधी से 30 पाव तथा उतई पुलिस ने एमेन्द्र वर्मा एवं शुभम महिपाल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 30 पाव शराब और नकदी जब्त की। भिलाई नगर एवं रूआबांधा पुलिस ने अमन कंडरा और योगेश कुमार यादव उर्फ बाब्बो से कुल 66 पाव देशी शराब बरामद की। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Journalist खबरीलाल