मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विनोद कांबली के कठिन समय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मदद का बड़ा हाथ बढ़ाया है। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे कांबली के इलाज का पूरा खर्च उठाने के साथ ही शिंदे ने उनके दोनों बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का भी आश्वासन दिया है।
परिवार संग 'नंदनवन' में की मुलाकात
शनिवार (28 नवंबर) को विनोद कांबली अपनी पत्नी एंड्रिया हेविट और दोनों बच्चों (जीसस और जोहाना) के साथ मुंबई स्थित उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास 'नंदनवन' पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के पिच क्यूरेटर नदीम मेमन भी मौजूद रहे। कांबली ने उपमुख्यमंत्री को अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों से अवगत कराया।
दिमाग में खून का थक्का, जुपिटर अस्पताल में होगा इलाज
मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एकनाथ शिंदे ने बताया कि विनोद कांबली के दिमाग में खून का थक्का (Blood Clot) जम गया है, जिससे उन्हें बार-बार ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा वह याददाश्त कमजोर होने सहित कई अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रहे हैं, जिसके लिए लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता है। शिंदे ने स्पष्ट किया कि ठाणे के प्रतिष्ठित 'जुपिटर अस्पताल' में कांबली का समुचित इलाज कराया जाएगा और इसका सारा खर्च वहन किया जाएगा।
बच्चों की शिक्षा में नहीं आएगी कोई रुकावट
बीमारी के कारण परिवार पर आए संकट को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने संवेदनशील पहल की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिवसेना की ओर से कांबली के दोनों बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया जाएगा, ताकि इस मुश्किल दौर में उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।
अपने दौर में शानदार बल्लेबाजी से देश का नाम रोशन करने वाले विनोद कांबली लंबे समय से बीमारियों से लड़ रहे हैं। ऐसे समय में सरकार और उपमुख्यमंत्री की ओर से मिली यह मदद उनके और उनके परिवार के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

Journalist खबरीलाल