Breaking News

news raipur:: भारत को नई ऊंचाई देने वाला बजट:सीए अमित चिमनानी:

post

 रायपुर। बजट पर सीए एसोसिएशन के पूर्व अध्य्क्ष
महालेखाकार छतीसगढ़ के पूर्व सलाहकार व सीपीई कमेटी नई दिल्ली के सदस्य सीए
अमित चिमनानी ने बजट को देश को नई ऊंचाई देने वाला बताया है। अमित ने कहा
इस बजट ने देश को नई संभावनाओं से भर दिया है। कोरोना महामारी के बाद विश्व
की ध्वस्त अर्थव्यवस्थाएं इस बजट से सीख के सकती है जिसमे गरीब वर्ग की
चिंता भी है, युवाओ के सुनहरे भविष्य का प्रविधान भी है। देश मे निवेश की
संभावनाएं बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर निर्मित करने भी प्रावधान किए गए है।

यह बजट किसानों के लिए एक औषधि साबित होगा।सीए अमित चिमनानी ने कहा बजट से 80 लाख परिवारों यानी लगभग 4 करोड़ लोगों को
मकान मिलने जा रहा है 3.8 करोड़ परिवारों यानी लगभग 20 करोड़ लोगों को घर पर
नल का लाभ होगा महिलाओ को घण्टो पैदल चलकर पानी भरने से निजात मिल सकेगी।
25 हज़ार किमी के हाइवे देश को एक नई गति देंगे परिवहन व्यवस्थाएं बेहद सुगम
होंगी,किसानों को एमएसपी की खरीद पर 2 लाख 37 हज़ार करोड़ सीधे खातों में
मिलने से उनके जीवन मे खुशहाली आएगी।मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख लोग
रोजगार पा सकेंगे व 400 नई वंदे भारत ट्रैन देश की गति को बढ़ाने का काम
करेगी।सीए अमित चिमनानी ने बताया कि भारत ने पूँजीगत व्यय को जीडीपी का 4% किया
है जो किसी चमत्कार से कम नही।पूँजीगत व्यय से देश के लोगो को नई सुविधाएं
मिलती है,रोजगार में इजाफा होता है,निवेश की संभावनाएं बढ़ती है साथ ही रॉ
मटीरियल के कंसम्पशन व लोगो की। क्रय शक्ति में बढ़ोतरी होती है। लगभग 10
लाख करोड़ से ज्यादा के पूंजीगत व्यय से भारत एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।
पूंजीगत व्यय 100 मर्ज़ों की एक दवा होता है। सीए अमित ने कहा एमएसएमई सेक्टर्स को 2 लाख करोड़ की मदद देना उनके लिए
आक्सीजन का काम करेगा इससे पहले भी सरकार के पूर्व घोषित पैकेज में उन्हें 3
लाख करोड़ की मदद मिलने से देश की जीडीपी अब कोरोना इफ़ेक्ट से बाहर आ रही
है। देश की सुरक्षा को लेकर डिफेंस बजट 5 लाख
25 हज़ार करोड़ जा पहुंचा है जो दुश्मनों की नींद उड़ाने काफी है। इसके अलावा
बजट में फौरी राहत के साथ साथ देश को शक्तिशाली व समृद्ध बनाने के प्रविधान
है, जो भारत को तेज गति से आगे ले जाने में मदद करेंगे और भारत एक नई
ऊंचाई को छू सकेगा ।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner