Breaking News

news raigarh:: SECL ने बंद की स्पंज आयरन उद्योगों को कोयले की आपूर्ति:

post

रायगढ़: SECL से स्पंज आयरन उद्योगों को कोयले की आपूर्ति बंद हो जाने से रायगढ़ जिले के लगभग 20 स्टील उद्योग संकट में हैं। राज्य सरकार से दो दिन पहले हुए चर्चा के बाद शासन ने कोयले की आपूर्ति नहीं करने का लिखित आदेश तो वापस ले लिया है, लेकिन कोल आपूर्ति को लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बरकरार है। दरअसल SECL ने नॉन-पावर सेक्टर के लिए कोयले की आपूर्ति 3 दिन पहले अचानक बंद कर दी है, जिसके बाद स्पंज आयरन एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई थी।

साथ ही राज्य सरकार से चर्चा भी हुई है। चर्चा के बाद शासन ने नोटिस तो वापस ले लिया है लेकिन कोयले की आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हुई है। अमूमन स्टील उद्योगों के पास 10 दिनों तक के लिए कोयले का बैकअप होता है जो कि अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में उद्योग शट-डाउन की स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान इंपोर्टेड कोल की कीमत भी बढ़ गई है। इंपोर्टेड कोयले की कीमत 15 से 16 हजार रुपए प्रति टन तक जा पहुंची है। ऐसे में स्टील इंडस्ट्रीज के सामने दोहरा संकट खड़ा हो गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner