Breaking News

news raipur:: राहुल के जोरदार स्वागत की तैयारी, भूपेश-महंत समेत सत्ता-संगठन के 70 नेता होंगे शामिल:

post

रायपुर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के
राजधानी आगमन पर सत्ता और संगठन ने जोरदार स्वागत की तैयारी की है. स्वामी
विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.
चरणदास महंत, विस उपाध्यक्ष मनोज मंडावी समेत सभी कैबिनेट मंत्री, पीसीसी
अध्यक्ष मोहन मरकाम और संगठन के आला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. विमानतल पर
स्वागत के लिए सत्ता और संगठन के 70 नेताओं की मौजूदगी रहेगी. यहां कोरोना
गाइडलाइन का पालन करते हुए सूत की माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा. विमानतल
में तीन बसों की व्यवस्था की गई है. पहली बस में राहुल गांधी को साथ लेकर
17 दिग्गज साइंस कालेज मैदान रवाना होंगे. इनमें मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष,
विस उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष साथ रहेंगे. दूसरी बस
में सभी विधायक और संसदीय सचिव के लिए व्यवस्था की गई है. वहीं तीसरी बस
में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, निगम मंडल के चुनिंदा

पदाधिकारी समेत वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे. साइंस कालेज मैदान पहुंचकर राहुल
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित स्टाल में पहुंचेंगे. इनमें
मुख्य तौर पर बस्तर को फोकस करती योजनाओं के अलावा कृषि और वन विभाग के
स्टाल होंगे. वहीं न्याय योजनाओं की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केन्द्र होगा.
निरीक्षण के बाद वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.
इसी दौरान महिला कांग्रेस की 20 कार्यकर्ता पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधान में
स्वागत करेंगी.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner