Breaking News

news bijapur:: नक्सलियों ने गिट्टी लदे हाईवा को लगाई आग:

post

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू मार्ग
पर नक्सलियों ने गिट्टी लदे हाईवा को रोककर चालक और परिचालक को वाहन से
उतारने के बाद आग लगा दी। आग लगाने के बाद नक्सलियों ने चालक और परिचालक से
मारपीट करने के छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह सात बजे के लगभग 12-15
हथियारबंद नक्सलियों ने गिट्टी से भरे एक हाईवा को रोक लिया। जगदलपुर से
गिट्टी लादकर चालक परिचालक के साथ बीजापुर जिले के कुटरू में सड़क निर्माण
के लिए गिट्टी गिराने जा रहे थे। कुटरू थाना से सात किलोमीटर दूर ग्राम
केतूलनार के बरगापारा में नक्सलियों ने हाईवा को रोक लिया था।

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद कुटरू पुलिस मौके पर पहुंची है। एएसपी
पंकज शुक्ला ने बताया कि इस की जानकारी आई है कुटरू से फोर्स रवाना की गई
है। गिट्टी से भरे हाईवा आग लगाने के बाद नक्सलियों ने हाईवा चालक परिचालक
से पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया है। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि वाहन के चालक व परिचालक से बात करने पर
ही सही जानकारी मिल मिल पाएगी कि गिट्टी किस काम से कुटरू में लाई जा रही
थी। वाहन जगदलपुर निवासी विजय के नाम की बताई जा रही है। विदित हो कि
गुरुवार को भी नक्सलियों ने जिले के पामेड़ थाना से लगे चिंतावागु नदी में
स्वाइल टेस्टिंग मशीन को आग के हवाले किया था। गौरतलब है कि बस्तर में सड़क
और पुल निर्माण का नक्सली विरोध करते हैं और अक्सर दहशत फैलाने के लिए
वाहनों को आग के हवाले कर देते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner