रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन
अग्रवाल ने रायपुर राहुल गांधी के दौरे के दौरान भाजयुमों के सैकड़ों
कार्यकर्ता के साथ पुलिस के बल प्रयोग और गिरफ्तार करने पर कड़ा ऐतराज
जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति तानाशाह की है। जहां
विरोध को बल पूर्वक दवाया जाता है। संविधान और प्रजातंत्र की बात कर
संविधान व प्रजातंत्र को कुचलना ही कांग्रेस की मूल संस्कृति है, जबकि
प्रजातंत्र में असहमति का सम्मान सबसे पहली प्राथमिकता है।
कांग्रेस की कार्रवाई आपातकाल की दिला दी याद
बृजमोहनअग्रवाल ने भाजयुमों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए
कहा कि इनकी कार्रवाई इंदिरा गांधी के समय के आपातकाल की याद दिला रहा है।
उन्होंने कहा भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई
गैरवाजिव है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने ही अपने घोषणापत्र में ढाई हजार
बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया था, इस लिहाज से उनको उनकी घोषणाओं की
याद दिलाना और प्रजातांत्रिक विरोध एक सामान्य व्यवहार है। इस पर बल
प्रयोग व गिरफ्तारी प्रजातंत्र का गला घोटने वाला कृत्य है।

Journalist खबरीलाल